..................... Abhishek Bachchan Hugged to see wife Aishwarya rai and daughter Aaradhya Bachchan, Throwback video viral - Hindi Filmibeat

पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या को देख खुश हुए अभिषेक बच्चन, सरेआम लगाया परिवार को गले, VIDEO VIRAL

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan Hugged to see wife Aishwarya rai: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के मोस्ट पावरफुर कपल हैं, लेकिन कुछ समय से दोनों के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं।

दावे किए गए थे कि दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं, लेकिन हाल ही में दोनों को साथ में नया साल मनाते देखा गया। जिसके बाद से दोनों के तलाक की खबरें थम गई हैं।

सोशल मीडिया पर छा गया ये वीडियो
लेकिन दोनों लंबे समय से चर्चाओं में बने हुए हैं। ऐसे में दोनों के नए पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैन्स को भी दोनों के बारे में जानने के लिए अधिक उत्साह रहता है। ऐसे में ऐश्वर्या और अभिषेक का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भले ही यह वीडियो पुराना है, लेकिन यह वीडियो फैन्स का दिल जीत रहा है।

अभिषेक ने ऐश्वर्या और आराध्या को लगाया गले
जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन कबड्डी लीग देखने के लिए जाते हैं जहां उनकी टीम को जीत हासिल होती है। ऐसे में अभिषेक बच्चन भागते हुए आते हैं और पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या को गले से लगा लेते हैं। इस वीडियो में तीनों का शानदार बॉन्ड देखने को मिलता है। फैन्स तीनों को यूं साथ में देख काफी खुश होते हैं।

वीडियो देख यूजर्स ने जमकर किए कमेंट्स
सोशल मीडिया पर अभिषेक ऐश्वर्या और आराध्या का ये क्यूट वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो पर यूजर्स के खास रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- तीनों साथ में कितने अच्छे लगते हैं। काश फिर एक बार तीनों को ऐसे उत्साह में देख पाते। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- खूबसूरत फैमिली बॉन्ड। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- अभिषेक जानते हैं कि उन्हें अपनी फैमिली का दिल कैसे जीतना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X