'17 फ्लॉप फिल्मों पर' भड़के अभिषेक बच्चन
उनके इस कमेंट से झल्लाए अभिषेक बच्चन ने उन पर पलटवार किया है। अभिषेक ने कक्कड़ को जवाब देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। अभिषेक ने प्रह्लाद के बेटे को घेरे में लेते हुए उन पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है "मैं प्रह्लाद कक्कड़ को बहुत पसंद करता हूं। उन्हें विज्ञापन फिल्मों के निर्माता की बजाय एक हास्य कलाकार होना चाहिए। इसके बाद संभव है कि उन्हें कोई गंभीरता से ले। यह सब एक ऐसे इंसान की ओर से कहा गया है जो खुद अपने बेटे के साथ विज्ञापन फिल्में बनाता है।"
अभिषेक ने कहा, "प्रह्लाद, मैं पहले से ही गिनीज बुक में हूं और एक गौरवान्वित पुत्र हूं। उम्मीद करता हूं कि आप भी अपने बेटे का ऐसा ही कहने का मौका देंगे।" गौरतलब है कि अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन कभी कक्कड़ की एक विज्ञापन फिल्म से खासी चर्चा में आई थी। पेप्सी का वह विज्ञापन 1993 में बना था और बेहद लोकप्रिय हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications
