बाल-बाल बचे अभिषेक बच्चन, कैफे से निकलते हुए सिर पर गिरा शटर, VIDEO देख फैन्स को हुईं चिंता

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों खास लाइमलाइट में हैं। अभिषेक बच्चन अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने खास अपीयरेंस से भी फैन्स को अपना दीवाना बना लेते हैं। बता दें कि अभिषेक बच्चन इन दिनों स्टेडियम में नजर आ रहे हैं।

मैच को लेकर उनकी खास दिलचस्पी देखी जा सकती है। पिछले दिनों से लगातार उन्हें स्पॉट किया जा रहा है। वहीं आज भी इंडिया टी 20 मैच में भी अभिषेक बच्चन को शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने मिलकर सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसे देख फैन्स को अभिषेक बच्चन की चिंता होने लगी।

लेकिन हाल ही में अभिषेक बच्चन के साथ ऐसा हादसा हुआ जिसे देख फैन्स को उनकी चिंता होने लगी है। जी हां, हाल ही में अभिषेक बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन कैफे से बाहर निकल रहे होते हैं, लेकिन इतने में ही कोई पीछे से कैफे का शटर बंद करने लगता है। चूकीं अभिषेक बच्चन की हाइट ज्यादा है तो इस वजह से शटर उनके सिर पर लग जाता है, लेकिन इतने फैन्स को देख अभिषेक बच्चन के माथे पर शिकन भी नहीं आती है और वह मुस्कुराते हुए फैन्स से मिलते हैं और कार में बैठ जाते हैं।

बता दें कि अभिषेक बच्चन के इस वीडियो को देख फैन्स काफी हैरान रह गए हैं। इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसे कहते हैं प्यार और संस्कार इतनी तेज शटर लगा, लेकिन फैन्स को वह उतने ही प्यार से मिले। वहीं दूसरे ने लिखा- मानना पड़ेगा अभिषेक बच्चन के तेज चोट लगने पर भी उन्होंने कोई बुरा रिएक्शन नहीं दिया और ना ही उन्होंने किसी से कुछ कहा। वहीं एक यूजर ने अभिषेक बच्चन की फिक्र जताई।

Read more about: abhishek bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X