ऐश्वर्या राय की सफलता देख खुश हुए अभिषेक बच्चन, दूर खड़े होकर पत्नी को निहारते आए नजर, VIRAL VIDEO

Abhishek Bachchan Happy to see Aishwarya rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती अपनी एक्टिंग और अपने काइंड व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। ऐश्वर्या राय जब भी पब्लिक एरिया में नजर आती हैं लोग उनपर से अपनी नजरें हटा ही नहीं पाते हैं।
भले ही ऐश्वर्या राय में अपनी खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन फिलहाल तो बीते दिनों ऐश्वर्या राय के तलाक की खबर सोशल मीडिया पर छा गई थीं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलग होने की खबर ने फैन्स को हैरान कर दिया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अभिषेक ऐश्वर्या का वीडियो
लेकिन जब से दोनों को नए साल पर साथ में देखा गया तब से फैन्स को लगने लगा है कि अब शायद दोनों के बीच सब ठीक है, लेकिन इस दौरान दोनों के नए पुराना वीडियो सुर्खियों में रहे। हाल ही में ऐश्वर्या और अभिषेक का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय आराध्या के स्कूल से निकलती हैं। उनके साथ अभिषेक बच्चन भी नजर आते हैं, लेकिन जैसे ही ऐश्वर्या राय कार में बैठती हैं। पीछे से कोई उन्हें आवाज लगाता है।
पत्नी की सफलता देख खुश हुए अभिषेक
ऐश्वर्या राय सामने देखते हैं। वहां एक विदेशी शख्सियत नजर आता है। ऐश्वर्या राय अपनी कार से उतरती हैं और उनसे हाथ मिलाती हैं। ऐश्वर्या राय का जैश्चर और सफलता देख अभिषेक बच्चन भी खुश हो जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय को देख मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स तो इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
वीडियो देख फैन्स ने किया कमेंट
जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मानना पड़ेगा ऐश्वर्या राय है ही इतनी अच्छी। वहीं दूसरे ने लिखा- अब नजर ना लगे दोनों को। आपको बता दें कि जब से अंबानी फंक्शन में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अकेले पहुंचे थे तब से दोनों के रिश्ते को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे थे। लोगों ने यह भी दावा किया था कि दोनों अलग-अलग घरों में रह रहे हैं, लेकिन अब की तलाक की खबरों पर विराम लगता नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications