'मैं एक कन्या हूं...'बेटी आराध्या बच्चन की स्पीच सुन इमोशनल हुए पिता अभिषेक बच्चन, छिपकर कैमरे से लिया VIDEO

Abhishek Bachchan Got Emotional After Hear Daughter Aaradhya Bachchan School Speech: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। भले ही दोनों के तलाक की खबरें इन दिनों आए दिनों हेडलाइन्स में बन जाती हैं, लेकिन दोनों ही अपनी इकलौती बेटी आराध्या बच्चन से बेहद प्यार करते हैं।
जी हां, ऐश्वर्या और अभिषेक के एक ही बच्चा है वह हैं आराध्या। बता दें कि आराध्या बच्चन साल 2011 में पैदा हुई थीं। 13 साल की उम्र में वह इतनी टैलेंटेड हैं कि देश के लोग ही नहीं बल्कि विदेशी भी उनकी तारीफ करते थकते नहीं हैं। चाहें डांस हो या गाना। पढ़ाई में अव्वल आना हो या स्कूल फंक्शन में लोगों का ध्यान खींचना आराध्या बच्चन इन सभी चीजों में एक्सपर्ट हैं। जी हां, आराध्या की उम्र अभी बहुत छोटी है, लेकिन आराध्या की पॉपुलेरिटी किसी बड़ी स्टार से कम नहीं है।
फिलहाल तो आराध्या बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन स्कूल में स्पीच देती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या लाल और पीले रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहन अपने दिल की बात करती नजर आ रही हैं।
जी हां, वायरल हो रहे इस थ्रोबैक वीडियो में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन स्पीच दे रही हैं जिसमें वह कहती हैं- 'मैं एक कन्या हूं...मैं एक सपना हूं, सपना एक नए युग का, हम सब जागेंगे, एक नई दुनिया में, दुनिया जहां मैं सुरक्षित रहूंगी, जहां मुझे प्यार मिलेगा, जहां मेरी इज्जत की जाएगी। आराध्या आगे कहती हैं कि एक दुनिया जहां मेरी आवाज अहंकार की इग्नोरेंस को शांत नहीं रहने देगी। एक दुनिया जहां जिंदगी की किताब से ज्ञान मिलेगा।'
वहीं वीडियो में आप देख सकते हैं कि अभिषेक बच्चन भीड़ में छिपकर अपनी बेटी का वीडियो कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं। अभिषेक बेटी के इन शब्दों को बहुत ही ध्यान से सुनते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह क्या बात है इतनी छोटी उम्र में भी इतनी बड़ी बात कहना और समझना आसान नहीं तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा- इतनी छोटी उम्र में इतना शानदार कॉन्फिडेंट होना यह दिखाता है कि आराध्या के माता पिता उनपर कितना ध्यान दे रहे हैं। बता दें कि आराध्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।


Click it and Unblock the Notifications