VIRAL VIDEO: ऐश्वर्या राय संग तलाक की खबरों के बीच पैपराजी पर भड़के अभिषेक बच्चन, बोले- बस हो गया...

Bachchan got angry on paparazzi Amidst divorce news with Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल जब से ऐश्वर्या अंबानी फैमिली के फंक्शन में अकेली पहुंची हैं तब से दोनों के तलाक की खबरें काफी तेज हो गई हैं।
इतना ही नहीं हाल ही में अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर भी ऐश्वर्या ने बिग बी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं, लेकिन बिग बी ने उसका भी कोई रिप्लाई नहीं किया और ना ही परिवार से कोई अन्य सदस्य ऐश्वर्या को जन्मदिन की बधाई देता है।
ऐश-अभिषेक की तलाक की खबरें हैं तेज
इन सबके चलते दोनों के तालक की खबरें आए दिनों सुर्खियों में रहती हैं। कभी कोई दोनों के ग्रे तलाक को लेकर बात करता है तो कभी खबरें आती हैं कि अब ऐश्वर्या जलसा में नहीं बल्कि अपनी मां के साथ रहती हैं।
पैपराजी पर भड़के अभिषेक
वहीं ऐश्वर्या अभिषेक के तलाक की खबरों के बीच अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन एयरपोर्ट से बाहर आते हैं। वह थोड़े नाराज भी दिखते हैं। पैपराजी भी अभिषेक बच्चन से कई सवाल जवाब करते हैं, लेकिन लगता है कि अभिषेक बच्चन को यह पसंद नहीं आता है। अभिषेक पैपराजी पर भड़ते हुए कहते हैं 'बस हो गया'
अभिषेक के रिएक्शन को देख यूजर्स ने किए यूं कमेंट्स
अभिषेक के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कहा आप ऐश के साथ बहुत गलत कर रहे हो तो वहीं दूसरे ने कहा- इतना एटीट्यूड आ गया है। तो वहीं तीसरे फैन ने कहा प्लीज आप और ऐश्वर्या साथ में ही आया करो। आप दोनों अलग अच्छे नहीं लगते हो।


Click it and Unblock the Notifications