सोनम कपूर के गुरू बने अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड में आज भी पूरे तौर पर अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही सोनम कपूर को इन दिनों अभिषेक बच्चन बॉलीवुड में बने रहने के गुर सीखा रहे हैं। अभिषेक सोनम के साथ फिल्म 'प्लेयर्स' में आएंगे। इससे पहले ये जोड़ी दिल्ली 6 में भी काम कर चुकी है।

फिल्म 'प्लेयर्स' के प्रमोशन के दौरान सोनम ने कहा कि, 'अभिषेक मानते हैं कि मैं फिल्म इंडस्ट्री में अभी कच्ची हूं। मुझे आज भी इसका एक्सपिरियन्स नहीं है, मुझे थोड़ा सा तेज बनने की जरूरत है। बॉलीवुड कोई सगा नहीं होता कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।

अनिल कपूर की लाड़ली सोनम का कहना है कि, 'आमतौर पर जब भी मुझे किसी भी प्रकार की तकलीफ होती है तो मैं उसे छिपा नहीं पाती। वो मेरे चेहरे पर दिखाई दे जाता है। मैं कुछ छिपा नहीं सकती इसलिए अभिषेक चाहते हैं कि मैं थोड़ा चालाक बन जाउं।

सोनम और अभीषेक बच्चन की अगली फिल्म 'प्लेयर्स' अगले साल 6 जनवरी को रिलीज हो रही है। यह हॉलीवुड फिल्म 'इटालियन जॉब' का हिन्दी रिमेक है, जिसमें बॉबी देओल, नील नितिन मुकेश और बिपाशा बासु भी नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X