..................... फिल्म दसवीं की शूटिंग कर रहे हैं अभिषेक बच्चन, देखिए झलक | Abhishek Bachchan gives a glimpse of him shooting for his upcoming film Dasvi - Hindi Filmibeat

फिल्म 'दसवीं' की शूटिंग कर रहे हैं अभिषेक बच्चन, सेट से सामने आई जबरदस्त झलक, शानदार

कुछ ही दिनों पहले अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निमरत कौर की फिल्म 'दसवीं' से तीनों कलाकारों का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म की शूटिंग चल रही है। वहीं, अब जूनियर बच्चन ने शूटिंग से अपना एक और लुक शेयर किया है, जो काफी जबरदस्त दिख रहा है। दिनेश विजन के बैनर तले इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा कर रहे हैं।

फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए अभिषेक बच्चन ने लिखा- #Dasvi का दसवां दिन.. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक बिना पढ़ा लिखा, लालची और भ्रष्ट राजनीतिज्ञ का किरदार निभा रहे हैं, जो आगे चलकर मुख्यमंत्री भी बनता है। उनका नाम है- गंगा राम चौधरी..

Dasvi

गंगा राम चौधरी को जेल भी जाना पड़ता है जहां वह मेहनत के कामों से बचने के लिए दसवीं कक्षा की परीक्षा देने की तैयारी करता है। इसके जरिए अभिषेक शिक्षा का महत्व समझाएंगे। 22 फरवरी से फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं दिनेश विजन, संदीप लेजेल और शोभना यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X