..................... Abhishek Bachchan Get Emotional After Seeing Daughter Aaradhya Bachchan, Throwback Video viral - Hindi Filmibeat

बेटी आराध्या को देख इमोशनल हुए अभिषेक बच्चन, सबके सामने बोले- लव यू आराध्या मेरी प्रिंसेस...VIRAL VIDEO

Aaradhya Bachchan

Abhishek Bachchan Get Emotional After Seeing Daughter Aaradhya Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों जमकर सुर्खियों में हैं। क्योंकि जब से दोनों के तलाक की खबरें तेज हुई हैं तब से दोनों को काफी सर्च किया जा रहा है। जिस वजह से दोनों के नए पुराने वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं।

अभिषेक ने आराध्या को कहा प्रिंसेस
हाल ही में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का एक थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन एक अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्में करने के लिए जाते हैं। जैसे ही उनकी परफॉर्मेंस खत्म होती है वह जाकर सबसे पहले स्टेज पर बेटी आराध्या को थैंक करते हैं। अभिषेक ऐश्वर्या की तारीफ करते हैं फिर बेटी आराध्या के लिए कहते हैं 'लव यू आराध्या मेरी प्रिंसेस' बता दें कि सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन का ये पुराना वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

पिता और बेटी का बॉन्ड है स्ट्रांग
पिता और बेटी का शानदार बॉन्ड इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। बता दें कि अभिषेक और आराध्या का काफी अच्छा बॉन्ड है। दोनों अकसर साथ में तस्वीरें खिंचवाते नजर आते हैं, लेकिन जब से ऐश-अभिषेक के तलाक की खबरें तेज हुई हैं तब से आराध्या की कोई भी तस्वीर पिता के साथ नजर नहीं आई है। जिसके बाद फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि तीनों के बीच सब ठीक हो।

ऐश-अभिषेक के बीच है सब ठीक!
लेकिन बता दें कि हाल ही में अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सामने आया था जिसमें देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के जन्मदिन पर गए थे। जिसके बाद से अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरों पर विराम लगने शुरू हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X