बुरे वक्त में पिता अमिताभ बच्चन के संघर्ष पर अभिषेक का दर्दनाक खुलासा-खाने के लिए स्टाफ से उधार लेते थे

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन काम और लोकप्रियता के लिहाज से कई बिग स्टार्स से काफी आगे हैं। अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना ली है। लेकिन एक दौर ऐसा अमिताभ बच्चन की जिंदगी में रहा, जब उनके पास काम नहीं था।

ऐसे समय में उन्हें कौन बनेगा करोड़पति करने का प्रस्ताव मिला। हालांकि बुरा वक्त बच्चन परिवार के लिए खत्म हो चुका है। लेकिन उस समय की गहरी याद अभिषेक बच्चन की जिंदगी का हिस्सा जरूर है। खुद अभिषेक बच्चन ने इसका जिक्र एक बातचीत के दौरान किया है।

abhishek bachchan, abhishek bachchan

अभिषेक बच्चन ने यह बताया है कि कैसे उनका पूरा परिवार एक समय पर जिंदगी के सबसे कठिन आर्थिक हालात का सामना कर रहा था। अभिषेक बच्चन ने 90 के दशक के दौरान अपने परिवार के बुरे दिनों को याद किया है। अभिषेक बच्चन ने बताया है कि इंडस्ट्री में संघर्ष के लिए केवल आपका काम मायने रखता है।

अच्छी कमाई की नौकरी छोड़ दी

अच्छी कमाई की नौकरी छोड़ दी

द रणवीर शो पॉडकास्टमें अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन के संघर्ष को लेकर कहा है कि आप एक ऐसे इंसान के बारे में बात कर रहे हैं जिनके बारे में मैं बहुत कुछ जानता हूं। उनकी मैं सराहना करता हूं। अभिषेक बच्चन ने कहा कि यह वंश मुझे एक ऐसे इंसान ने दिया है जिसने अच्छी कमाई की नौकरी छोड़ दी और फिर मुंबई आए। रातों में मरीन ड्राइव की बेंच पर सोया। जो आल इंडिया रेडियो गया लेकिन उसकी आवाज को खारिज कर दिया गया। वो हारे भी।

 80 साल की उम्र में पिता अमिताभ करते हैं काम

80 साल की उम्र में पिता अमिताभ करते हैं काम

अमिताभ बच्चन ने संघर्ष करके अपना रास्ता बनाया। वह अपने दिन भर में 16 से 17 घंटे काम करते हैं। आज 80 साल की उम्र में भी वह इसी तरह लगातार काम कर रहे हैं। इसलिए मेरा मानना है कि हमेशा विनम्र बने रहना चाहिए। यहां पर काम मायने रखता है। अभिषेक बच्चन ने यह भी कहा कि उन्हें यह जानकर अच्छा लगता है कि परिवार के लोग उनके करीब हैं।

मेरे पिता रात के खाने की व्यवस्था कैसे करेंगे

मेरे पिता रात के खाने की व्यवस्था कैसे करेंगे

कई बार ऐसा लगता था कि मेरे पिता रात के खाने की व्यवस्था कैसे करेंगे। यह हमारे लिए बुरा वक्त था। उन्हें कई बार खाने के पैसे भी अपने स्टाफ से उधार मांगने पड़ते थे। अभिषेक ने बताया कि उन्होंने एक दफा अमिताभ बच्चन को फोन किया। फिर अमिताभ से कहा कि वह कॅालेज छोड़कर उनके पास घर वापस आना चाहते हैं।

अमिताभ बच्चन का संघर्ष

अमिताभ बच्चन का संघर्ष

इसके बाद अमिताभ यह सुनकर काफी भावुक हो गए। गौरतलब है कि 90 के दशक के दौरान एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन का करियर नीचे की तरफ चला गया था। वहीं अमिताभ बच्चन की कंपनी ABCLको भी काफी बड़ा घाटा हुआ था। उस वक्त अमिताभ बच्चन हर तरह का काम करने के लिए तैयार थे। ऐसे में केबीसी टीवी शो और फिल्म मोहब्बतें ने उनके करियर को नई उड़ान दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X