ऐश्वर्या राय संग उड़ रहीं तलाक की खबरों पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, एक शब्द में बता दिया रिश्ते का सच

Abhishek Bachchan broke silence on divorce: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। पिछले लगभग एक साल से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेज हैं, लेकिन कपल ने कभी भी अपनी उड़ रही तलाक की अफवाहों को स्वीकार नहीं किया। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की खबरें ट्रेंड कर रही थीं। वहीं दूसरी तरफ कपल एक साथ पब्लिक एरिया में साथ आकर इन खबरों को झूठा साबित कर देता था।
अभिषेक ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
लेकिन अब लंबे समय से उड़ रही ऐसी अफवाहों को सुनकर अभिषेक बच्चन परेशान हो चुके हैं। हाल ही में ई टाइम्स से बातचीत के दौरान अभिषेक बच्चन ने अपनी फिल्म कालीधर लापता को लेकर तो बात की ही साथ ही में उन्होंने अपने तलाक की अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी है। अभिषेक बच्चन कहते हैं कि वह अपनी उड़ती अफवाहों को ज्यादातर नजरंदाज करते हैं, लेकिन अब यह एक चिंता का विषय है। क्योंकि जब आप कुछ लंबे समय से नजरंदाज करते हैं तब लोगों का नजरिया आपके लिए बदलने लगता है।
इस तरह की अफवाहें सामने वाले को चोट पहुंचा सकती हैं
अभिषेक बच्चन आगे कहते हैं कि- इस तरह की अफवाहें आपको परेशान कर देती हैं। तुम मुझे नहीं जानते हो मेरी जिंदगी के बारे में आपको कोई आइडिया नहीं है, लेकिन फिर भी एक कंप्यूटर के पीछे बैठकर किसी के लिए कुछ भी घटिया लिख देना सही नहीं है यह सामने वाले को चोट पहुंचा सकता है। चाहें अफवाह छोटी हो या बड़ी यह आपकी जिंदगी पर असर डालती है। एक्टर कहते हैं कि इस तरह की खबरों ने ना सिर्फ मुझ पर असर डाला बल्कि मेरे परिवार पर भी इसका असर पड़ा है। अभिषेक बच्चन आगे सवाल पूछते हुए कहते हैं कि- अगर कोई आपके साथ ऐसा करे तो आपको कैसा लगेगा ?
17 साल से हैं एक दूसरे के साथ
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी के लिए प्रपोज किया था। साल 2007 में दोनों ने शादी की और साल 2011 में आराध्या बच्चन का जन्म हुआ। बता दें कि दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं और आज भी कपल को बॉलीवुड का मोस्ट पॉवरपुल कपल माना जाता है।
अभिषेक ऐश्वर्या कई फिल्मों में कर चुके हैं साथ काम
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दोनों की फिल्म 'गुरु' आज भी चर्चाओं में है। इसके 'अलावा ढाई आखर प्रेम के', 'धूम 2', 'कुछ ना कहो' जैसी कई फिल्मों में कपल धूम मचा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











