अक्षय कुमार की फिल्म के बाद अभिषेक बच्चन की फिल्म के ट्रेलर का लॉन्च इवेंट हुआ स्थागित, सामने आई दुखद वजह

Abhishek Bachchan Film Ghoomer

Abhishek Bachchan: हिंदी सिनेमा जगत में इस वक्त सभी डायरेक्टर नितिन देसाई की आत्महत्या की वजह से दुख की घड़ी से गुजर रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स अपनी अपनी तरह से नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभी हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट पोस्टपोन कर दिया और इसकी दुखद वजह सोशल मीडिया पर साझा करते हुए जानकारी साझा की है। जाहिर है इससे पहले अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट पोस्टपोन किया था।

बता दे, नितिन देसाई ने अपने ही स्टूडियो में 57 साल की उम्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सभी कलाकार नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इसी बीच खबर है कि, अभिषेक बच्चन ने भी अपनी आगामी 'घूमर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को भी पोस्पोन कर दिया है। अभिषेक बच्चन ने हाल ही में घोषणा की है कि 'घूमर' की टीम ने दिवंगत बॉलीवुड कला निर्देशक नितिन देसाई के सम्मान में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को स्थगित करने का फैसला किया है, जो पहले 3 अगस्त को मुंबई में होना था। अब 'घूमर' का ट्रेलर 4 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

इससे पहले अक्षय कुमार ने भी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओएमजी 2' के ट्रेलर रिलीज को आगे बढ़ा दिया। उन्होंने लिखा, 'नितिन देसाई के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वह प्रोडक्शन डिजाइन के दिग्गज थे और हमारे सिनेमा जगत का बहुत बड़ा हिस्सा थे। उन्होंने मेरी कई फिल्मों पर काम किया... यह बहुत बड़ी क्षति है। उनके सम्मान के कारण, हम आज ओएमजी 2 का ट्रेलर रिलीज नहीं कर रहे हैं। इसे कल सुबह 11 बजे लॉन्च किया जाएगा। ओम शांति।'

दिवंगत कला निर्देशक नितिन देसाई को 2 अगस्त को मुंबई के पास कर्जत में उनके एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था। उनके निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को गमगीन कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पहली नजर में यह आत्महत्या से मौत का मामला लगता है और फिलहाल जांच जारी है।

इसी बीच सामने आया है कि नितिन देसाई ने आत्महत्या करने से पहले एक रिकॉर्डिंग छोड़ी है कि उनका अंतिम संस्कार कहां करना हैं। सूत्रों के मुताबिक अपनी आखिरी रिकॉर्डिंग में नितिन देसाई ने कहा, "उनका एनडी स्टूडियो उनसे ना छीना जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका अंतिम संस्कार स्टूडियो नंबर 10 में ही किया जाए।"

आपको बता दे, बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की मच अवेटेड फिल्म 'घूमर' का टीजर हो चुका है। इस चंद सेकेंड के टीजर में अभिषेक बच्चन कोच के रूप में तो वहीं सैयामी खेर हाथ में गेंद पकड़े नजर आ रही हैं। 'घूमर' एक पैराप्लेजिक खिलाड़ी की इंस्पिरेशनल कहानी है। इस फिल्म का टीजर जबरदस्त है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X