वेजिटेरियन ट्रीट है लव शव ते चिकन खुराना

फिल्म में कुणाल कपूर और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में हैं। एक्टर अभिषेक बच्चन और नील नितिन मुकेश भी इस फिल्म को लेकर काफी खुश हैं। नील ने ट्वीट किया "मैं नॉन वेजिटेरियन हूं लेकिन ये डिश सभी वेजिटेरियन लोगों के लिए भी ट्रीट है। आप सभी को लव शव ते चिकन खुराना काफी पसंद आएगी। इसे मिस मत करियेगा। समीर शर्मा इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।"
यह फिल्म इस शुक्रवार को रीलिज होगी। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया "लव शव ते चिकन खुराना के म्यूसिक से मुझे प्यार हो गया है... मुझसे अब इंतजार नहीं हो रहा है। ऑल दि बेस्ट कुणाल और समीर।"
यह फिल्म एक पंजाबी परिवार की कहानी पर आधारित है जिसमें खुराना स्पेशल चिकन रेसिपी की तलाश करता है।
abhishek bachchan अभिषेक बच्चन नील नितिन मुकेश लव शव ते चिकन खुराना luv shuv tey chicken khurana neil nitin mukesh


Click it and Unblock the Notifications