बॉब बिस्वास की शूटिंग से अभिषेक बच्चन का लुक LEAK- तस्वीरें वायरल, लोग हुए हैरान
सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वह कोलकाता में फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग कर रहे हैं। अभिनेता का एक नया लुक सामने आया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहें है। फिल्म में उनके फर्स्ट लुक ने सभी को हैरान कर दिया है, क्योंकि अभिषेक को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। यह फिल्म गौरी खान, सुजॉय घोष और गौरव वर्मा द्वारा निर्मित है। वहीं, इसके साथ दीया घोष निर्देशन कि दुनिया में अपना डेब्यू कर रही हैं।
अभिषेक ने कोलकाता में शूटिंग फिर से शुरू कर दी है और 9 दिसंबर तक बॉब बिस्वास के साथ एक्शन में रहेंगे। फिल्म और उनका किरदार, बॉब बिस्वास के चरित्र का स्पिन ऑफ है जिसे विद्या बालन अभिनीत सुपरहिट फिल्म कहानी में सस्वता चटर्जी द्वारा निभाया गया था।

अभिषेक ने फिल्म के पहले शेड्यूल को खत्म करने के नौ महीने बाद 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। जहां से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। फिल्म में चित्रांगदा सिंह एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











