अभिषेक बच्चन के करियर को देख मत पालना गलतफहमी, करते हैं अरबों की कमाई, खेल से रियल स्टेट तक का बिजनेस एंपायर..

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan Business: अभिषेक बच्चन को फिल्मों में उतनी कामयाबी नहीं मिली है लेकिन उनके पास किसी तरह के कमी नहीं हैं। वो एक शानदार बिजनेसमैन हैं और अरबों रुपए कमाते हैं। 2002 में अभिषेक बच्चन ने फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसको काफी पसंद किया गया था।

इस फिल्म में उनके अभिनय को भी काफी सराहा गया है। लेकिन अभिषेक की तुलना हमेशा अपने पिता से की गई जिस वजह से वो करियर में वो ऊंचाई नहीं देख पाए जो वो डिजर्व करते थे।

लेकिन लोग अक्सर उनके करियर को लेकर बात करते हैं। बता दें कि अभिषेक बच्चन को उनके फिल्मी सफर को देखकर हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। उन्होने अपने बिजनेस का काफी तगड़ा एंपायर खड़ा किया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान होने वाले हैं।

करते हैं अरबों की कमाई

अभिषेक बच्चन को लेकर फ्लॉप एक्टर कहकर ताने मारते हैं। एक खराब करियर के नाम पर उनको ट्रोल किया जाता है और कहा जाता है कि वो अपनी जिंदगी में कुछ नहीं अचीव कर पाए। बता दें कि अभिषेक ने स्पोर्ट्स और रियल एस्टेट काफी शानदार काम किया है और करोड़ों रुपए का बिजनेस खड़ा किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इनको सिर्फ कबड्डी टीम से ही 100 गुना रिटर्न मिला है जो कि काफी ज्यादा है। इसके अलावा रियल एस्टेट से अरबों की कमाई करते हुए पैसों के मामले में अभिषेक किसी स्टार से पीछे नहीं है। एक दावे की मानें तो 28 मिलियन डॉलर है। अभिषेक बच्चन के फैंस इन आंकड़ों को जानकर काफी हैरान होने के साथ साथ खुश भी होने वाले हैं।

ऐश्वर्या को बनाया हमसफर

अभिषेक बच्चन ने मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को अपना हमसफर बनाया है। उन्होने फिल्मों में काफी शानदार कामयाबी हासिल की है। भले ही वो किसी फिल्म का हिस्सा ना बन रहीं हों लेकिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश की नेटवर्थ 100 मिलियन डॉलर है जो कि अभिषेक बच्चन से भी ज्यादा है।

More from Filmibeat

Read more about: abhishek bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X