सलमान खान के पिता को देखकर अभिषेक बच्चन ने किया ऐसा काम? वीडियो देख लोग कर रहे हैं बातें!

Abhishek Bachchan Salim Khan- सलमान खान और अभिषेक बच्चन के बीच में भले ही कोई बात ना हो लेकिन सभी जानते हैं कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की क्या स्टोरी है। लेकिन क्या अभिषेक बच्चन किसी तरह की कसक अपने अंदर रखते हैं?
ये जवाब तो किसी को नहीं पता लेकिन इस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ अभिषेक बच्चन का व्यवहार काफी पसंद किया जा रहा है।
काफी कम देखा जाता है कि सलमान खान और अभिषेक बच्चन एक साथ किसी मंच पर नजर आते हों। अगर ऐसा होता है तो दोनों काफी अच्छी तरह से मिलते हैं। लेकिन सलीम खान के सामने अभिषेक बच्चन ने जो किया उसकी भी काफी तारीफ हो रही है।
अभिषेक ने गले लगाया
वायरल हो रहे इस वीडियो में अभिषेक बच्चन किसी इवेंट पर हैं और इस दौरान मशहूर लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान भी पहुंचे थे। सलीम खान को अभिषेक ने जैसे ही देखा वो उनके पास गए और गले लगा लिया। इसके अलावा वो हैड शेक करते भी नजर आते हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रहा है। अभिषेक बच्चन और सलीम खान के बीच इस दौरान क्या बात हुई ये कोई नहीं जानता। बता दें कि इस दौरान फिल्म शोले के निर्देशक रमेश सिप्पी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने कहीं ऐसे बातें?
इस वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''हिंदी सेनिमा राइटर ग्रेट लगंड सलीम खान साब।'' एक ने लिखा, ''सलमान खान के पिता है।'' एक ने लिखा, ''सलीम खान एक जेंटलमैन हैं।''
एक ने लिखा, ''करियर खतरे में है इसलिए करना पड़ा।'' एक ने लिखा, ''सलीम खान एक अच्छे इंसान हैं।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि ये किस इवेंट का वीडियो है ये सामने नहीं आ पाया है।


Click it and Unblock the Notifications