अमिषा के 'देसी मैजिक' में अभिषेक लगायेंगे तड़का
बतौर अभिनेत्री अपना करियर लगभग खत्म कर चुकी अमीषा पटेल एक अच्छी निर्माता के तौर पर अपने आप को साबित करने में जुटी हुई हैं इसलिए अमीषा पटेल 'देसी मैजिक' नाम की फिल्म लेकर लोगों के सामने आ रही हैं। अमीषा एक बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं इस बात में किसी को शक नहीं है लेकिन लगातार फ्लॉप फिल्मों ने उन्हें अपनी समकालीन अभिनेत्रियों की तुलना में काफी पीछे छोड़ दिया है।
लेकिन उनके डूबते करियर को बचाने के लिए अब अभिषेक बच्चन ने बीड़ा उठाया है। खबर है कि अमीषा की पर्सनल रिक्वेस्ट पर अभिषेक 'देसी मैजिक' में कैमियो रोल करने वाले हैं। प्रोडक्शन में हाथ आजमा रही हैं अमीषा पटेल ने दावा किया है कि फिल्म देसी मैजिक के बाद उनका अच्छा वक्त शुरू हो जायेगा।
अमीषा ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म 'देसी मैजिक' में सेक्स, एक्शन, कहानी और इमोशन का जबरदस्त ड्रामा है औऱ वह सब कुछ मौजूद है जिसके कारण आज की फिल्में हिट होती है। आपको बता दें कि इस फिल्म में अमीषा के साथ अभिनेता जायद खान और रणधीर कपूर काम कर रहे हैं। फिल्म में अमीषा डबल रोल में हैं। फिल्म 28 फरवरी 2014 को रिलीज होगी।
आईये जानते हैं 'देसी मैजिक' की खास बातें...


Click it and Unblock the Notifications











