ऐश्वर्या राय संग पार्टी में गए अभिषेक बच्चन से हो गई ये बड़ी भूल, VIDEO देख फैन्स ने पकड़ लिया माथा

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन आए दिनों पार्टी और शादी में नजर आते हैं। कुछ समय पहले दोनों के तलाक की अफवाहें चर्चाओं में थीं, लेकिन दोनों के हालिया वीडियो देखकर लगता है कि दोनों के बीच अब सब ठीक है। बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती है। दोनों की ही सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि दोनों के कई फैन पेज भी बने हैं जिसपर आए दिनों जमकर वीडियो शेयर किए जाते हैं।
क्या पार्टी में अभिषेक से नाराज हुईं ऐश्वर्या
फिलहाल तो दोनों का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय कलर मैच करते हुए आउटफिट पहने नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों जब साथ में खड़े होते हैं तब दोनों की जोड़ी कमाल लगती है, लेकिन ऐसे में अभिषेक से एक भूल हो जाती है। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि तस्वीर खिंचवाते समय अभिषेक बच्चन ना तो ऐश्वर्या का हाथ पकड़ते हैं और ना ही उनके क्लोज नजर आते हैं। वहीं वीडियो के आखिरी में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय खुद ही अभिषेक का हाथ मांगती हैं और हाथ पकड़कर पोज देती हैं। बता दें कि दोनों के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
वीडियो देख यूजर्स के यूं आए रिएक्शन
जहां एक यूजर ने लिखा- इतनी सुंदर पत्नी है इसका भी हाथ नहीं पकड़ा। वहीं दूसरे ने लिखा- दोनों साथ हैं पर लगता है कि साथ नहीं हैं दोनों के बीच कोई भी केमिस्ट्री नहीं है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है कि दोनों घर से ही लड़ाई करके आए हैं इसीलिए दोनों साथ में पोज नहीं दे रहे खैर यह आम बात है पति पत्नी में ऐसा होता रहता है। भले ही ऐश-अभिषेक का यह वीडियो पुराना हो, लेकिन लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications