ऐश्वर्या राय की फैमिली पार्टी में नहीं शामिल हुए अभिषेक बच्चन, पिता को मिस करती दिखीं आराध्या

Abhishek Bachchan did not attend Aishwarya Rai's family party: ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खास सुर्खियों में हैं। जी हां, इन दिनों ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें आग की तरह फैल रही हैं। खबरें ये भी हैं कि ऐश्वर्या अब अभिषेक से अलग रहती हैं वहीं अभिषेक का निर्मत कौर के साथ रिलेशन की भी खबरें तेजी से फैल रही हैं।
कजिन का जन्मदिन मनाती दिखीं आराध्या
वहीं इन तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय और आराध्या की फैमिली फोटो जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मां और बेटी दोनों बर्थडे पार्टी का हिस्सा बनी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आराध्या बच्चन कजिन की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई हैं। जो कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। आराध्या के साथ मां ऐश्वर्या नानी ब्रिंदा भी साथ तस्वीरें खिंचवाती नजर आ रही हैं।
अभिषेक बच्चन नहीं थे पार्टी का हिस्सा
बात दें कि इस पार्टी का हिस्सा अभिषेक बच्चन नहीं थे। बीते दिन अभिषेक बच्चन को हाउसफुल 5 फिल्म की शूटिंग से लौटते देखा गया था। इस दौरान अभिषेक थोड़े नाराज नजर आए। उन्होंने पैपराजी को भी जवाब देते हुए कहा था बस हो गया। एक्टर का मूड देखकर पैपराजी ने भी ज्यादा सवाल नहीं किए।
शादी को हो गए 17 साल
बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को 17 साल हो चुके हैं। वहीं शादी के 17 साल बाद दोनों के तलाक की खबरें तेज हो रही हैं। दोनों शादी से पहले एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। दोनों की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। जिसकी चर्चाएं आज तक होती हैं।
इन फिल्मों को लेकर हैं चर्चाओं में
आपको बात दें कि ऐश्वर्या राय को आखिरी बार PS 2 में देखा गया था। वहीं अभिषेक बच्चन को घूमर फिल्म में देखा गया था। ऐश्वर्या कई प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं, लेकिन उन्होंने अपने प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। वहीं अभिषेक बच्चन की बात करें तो वह आई वॉन्ट टू टॉक और हाउसफुल 5 को लेकर सुर्खियों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications