धूम 3 को लेकर उत्साहित हैं अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की पिछली फिल्म प्लेयर्स तो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई। लेकिन वह आमिर खान के साथ अपनी नई फिल्म धूम 3 को लेकर काफी उत्साहित हैं। अभिषेक का कहना है कि आमिर खान जैसे प्रतिभाशाली अभिनेता के साथ काम करना बड़े ही गर्व की बात है।
अभिषेक ने कहा, एक बार फिर धूम में अभिनय करने और आमिर के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। आज आमिर हमारे लिए एक मानक बन गए हैं। वो मुझसे बड़े हैं, मैं अपने करियर की शुरुआत से ही उनका फैन रहा हूं, स्कूल के समय से ही उन्हें पसंद करता था।
अभिषेक ने कहा मैं उनकी फिल्में देखता हुआ बड़ा हुआ हूं। उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं बहुत उत्साहित हूं। अभिषेक इस समय धूम 3 के अलावा बोल बच्चन और चक्रव्यूह में भी अभिनय कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications