नो नो..मैं और ऐश पर्दे पर अभी साथ नहीं: अभिषेक बच्चन
अभि ने कहा कि वह और ऐश एक अच्छी कहानी का इंतजार कर रहे हैं। जिस दिन कुछ फाइनल होगा उस दिन हम जरूर लोगों को बतायेंगे। फिलहाल तो अभिषेक धूम 3 की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में वह एक बार फिर से ऊर्जावान और ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर जय दीक्षित के रोल में हैं।
फिल्म में पहली बार वह आमिर खान के साथ नजर आयेंगे। फिल्म में आमिर खान डबल रोल में हैं, जिसमें से उनका एक किरदार निगेटिव है। फिल्म में आमिर के अपोजिट पहली बार कैटरीना कैफ हैं तो वहीं अभिषेक के साथ उनके शागिर्द के रोल में नजर आयेंगे फिर से उदय चोपड़ा। फिल्म क्रिसमस के मौके पर यानी कि 20 दिसंबर को रिलीज होगी।
इसके अलावा अभिषेक ने ओह माई गॉड वाले डायरेक्टर उमेशा शुक्ला की फिल्म साइन की है जिसमें उनके साथ आसिन और ऋषि कपूर होंगे। ऋषि के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि 'मैं दिल्ली-6 में ऋषि कपूर के साथ काम कर चुका हूं और फिर से उनके साथ करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं। फिल्म में मैं उनका बेटा बना हूं।


Click it and Unblock the Notifications
