ऐश्वर्या की वजह से जीता अवार्ड: अभिषेक बच्चन
वैंकुवर। टाइफा अवार्ड में बेस्ट कौमिक एक्टर का अवार्ड जीतने वाले अभिषेक बच्चन ने यह अवार्ड पत्नी ऐश्वर्या को समर्पित किया। उन्होने फिल्म 'बोल बच्चन' की टीम को खुद पर भरोसा जताने के लिए आभार जताया। अभिषेक ने कहा कि ऐश्वर्या ने मुझे काफी सर्पोट किया जिससे कि मैं आज यहां हूं।
ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए अभिषेक ने कहा कि उसके प्यार और समर्थन ने ही उन्हें इस काबिल बनाया है। यह मेरे लिए बेहद खास है। अवार्ड समारोह में स्टेज शो करने वाले अभिषेक ने कहा कि पिछली बार भी मैं बैंकुअर आया था लेकिन किसी वजह वह कार्यक्रम रद्द हो गया था। मैं यहां आकर और अवार्ड जीतकर खुश हूं। उन्होने अवार्ड को 'बोल बच्चन' के अपने सहकलाकार कृष्णा अभिषेक के साथ शेयर किया और कहा कि वह वास्तव में इस अवार्ड के काबिल है।


Click it and Unblock the Notifications











