ऐश्वर्या ने ही बनाया अभिषेक बच्चन को!
ऐश्वर्या राय और अभिेषेक बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और सफल जोड़ियों में गिनी जाती है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लोग मिसालें देते हैं क्योंकि ये जोड़ी बॉलीवुड की उन जोड़ियों में से एक हैं जिनके बीच कभी भी किसी लड़ाई झगड़े या गलतफहमी की खबरें मिडिया तक नहीं पहुंचती। हालांकि इस समझदारी को अभिषेक ने अपने माता-पिता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के ही रिश्ते से अपनाया है लेकिन फिर भी ऐश्वर्या के साथ के बिना अभिषेक की समझदारी आखिर किस काम आती। अभिषेक बच्चन ने इस बात को लाखों लोगों की भीड़ के सामने टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवॉर्ड ट्वाइफा के दौरान माना और साथ ही इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बोल बच्चन फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर फॉर कॉमेडी रोल के अवॉर्ड को उन्होंने ऐश्वर्या राय को ही समर्पित भी किया।
ऐश्वर्या राय को अपनी सफलता का पूरा श्रेय देते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा मैं सबसे पहले अपने परिवार का आभार जताना चाहूंगा क्योंकि उनके बिना ये चीजें संभव नहीं होतीं। मैं वास्तव में इस प्यार और सहयोग देने के लिए विशेष रुप से अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को समर्पित करना चाहूंगा उसने मुझे वह व्यक्ति बनाया जो मैं हूं। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने फिल्म अवार्ड फंक्शन के दौरान एक बहुत ही बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस भी दी। अभिषेक बच्चन ने फिल्म बोल बचच्न से जुड़े हर एक शख्स को धन्यवाद दिया और साथ ही कहा कि बोल बच्चन फिल्म उनकी जिंदगी की एक बेहतरीन फिल्म है।
अभिषेक बच्चन ने बोल बच्चन की टीम को धन्यवाद कहते हुए कहा बोल बच्चन मेरे लिए बहुत ही खास फिल्म है और मैं विनम्रता पूर्वक इस पुरस्कार को ग्रहण करने के लिए आपके सामने खड़ा हूं। अभिषेक ने कहा कि उनपर भरोसा करने के लिए वो निर्देशक रोहित शेट्टी और अजय देवगन के काफी शुक्रगुजार हैं। ट्वाइफा अवॉर्ड हाल ही में ब्रिटिश कोलंबिया में संपन्न हुआ और इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान वहां पर ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान जैसे बड़े बड़े सेलिब्रिटी मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications












