..................... Abhishek Bachchan dance on Sheela ki jawani song, Seeing throwback video people cant control laugh - Hindi Filmibeat

पिंक सूट पहन अभिषेक बच्चन ने आइटम सॉन्ग पर मटकाई कमर, VIDEO देख छूट गई लोगों की हंसी, VIRAL

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan dance on Sheela ki jawani song: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपने खास अंदाज और अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि अभिषेक बच्चन अपनी प्रोफेशनल और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं।

सोशल मीडिया पर छा गया अभिषेक बच्चन का डांस वीडियो
अभिषेक बच्चन कभी अपने तलाक को लेकर चर्चाओं में रहते हैं तो कभी अकेले इवेंट में स्पॉट किए जाते हैं जिस वजह से हेडलाइन में आ जाते हैं। अभिषेक बच्चन के नए पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी उनके वीडियो ऐश्वर्या राय के साथ वायरल होते हैं तो कभी आराध्या के साथ, लेकिन फिलहाल तो अभिषेक बच्चन का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं यहां तक की लोग तो इस वीडियो को देख अपनी हंसी कंट्रोल ही नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि यह अभिषेक बच्चन का डांस वीडियो है।

अभिषेक बच्चन ने किया कैटरीना के साथ डांस
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन पिंक कलर का सूट पहन शीला की जवानी पर डांस करते दिख रहे हैं। इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन अपने साथ कैटरीना कैफ को भी डांस करवाते हैं दोनों का डांस सोशल मीडिया पर छा जाता है। फैन्स को कैटरीना से ज्यादा अभिषेक बच्चन की अदाएं पसंद आ रही हैं। अभिषेक बच्चन जिस नजाकत से इस वीडियो में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख लोग तो अपनी हंसी रोक ही नहीं पा रहे है।

वीडियो देख फैन्स की छूट गई हंसी
इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-ये बहुत ही फनी है। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए हंसी का इमोजी बनाया है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-अभिषेक जैसा कोई नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X