..................... Abhishek Bachchan dance in daughter Aaradhya Bachchan party, seeing throwback video fans said- real father - Hindi Filmibeat

बेटी आराध्या की पार्टी में बच्चों की तरह डांस करते दिखे अभिषेक बच्चन, फैन्स बोले- बस पिता ही ये कर सकता है...

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan dance like child in daughter Aaradhya Bachchan party: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। इन दिनों तो अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरें की सुर्खियों में बनी हुई थीं, लेकिन जब से दोनों को एक साथ पब्लिक एरिया में देखा गया तब से फैन्स के दिलों को तसल्ली मिली है।

बेटी की पार्टी में बच्चों की तरह डांस करते दिखे अभिषेक
बता दें कि अभिषेक बच्चन अपने परिवार का खास ख्याल रखते हैं वह अपनी इकलौती बेटी आराध्या से बेहद प्यार करते हैं। वह बेटी आराध्या की हर ख्वाहिश पूरी करते हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या की पार्टी में ना सिर्फ बच्चों को इंजॉय करवाते नजर आ रहे हैं बल्कि वह बेटी के दोस्तों के साथ बच्चों की तरह डांस करते भी दिख रहे हैं।

वीडियो देख यूजर्स ने की तारीफ
अभिषेक बच्चन का यह वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। फैन्स तो अभिषेक बच्चन की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जी हां, अभिषेक बच्चन का बचकाना अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। फैन्स तो इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है ये सब तो बस एक पिता ही कर सकता है। वहीं दूसरे ने लिखा अ रियल फादर वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-मानना पड़ेगा आपको।

बता दें कि आराध्या बच्चन अभी सिर्फ 13 साल की हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। आराध्या बच्चन को अधिकतर मां ऐश्वर्या का साथ स्पॉट किया जाता है। जो अभिषेक के फैन्स को कभी-कभी पसंद नहीं आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X