Abhishek Bachchan सारी लाइमलाइट को छोड़... होना चाहते हैं लापता, कहा- 'अपने लिए वक्त चाहता हूं'

Abhishek Bachchan Emotional Post: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट किया। जिसे लेकर उनके फैंस परेशान हो रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया, जिसे पढ़कर उनके फैन्स के माथे पर पेशानी आ गई है।
अभिषेक ने एक नोट शेयर करते हुए लिखा- "मैं एक बार लापता होना चाहता हूं, भीड़ में खुद को फिर से पाना चाहता हूं। जो कुछ भी था, सब दे दिया अपनों के लिए, अब जरा सा वक्त बस अपने लिए चाहता हूं।"
इस मैसेज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- "कभी-कभी खुद से मिलने के लिए, सबसे 'missing' होना पड़ता है।"
अभिषेक का यह पोस्ट सामने आते ही ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर उनके फैंस की चिंता बढ़ गई। कई लोगों ने कयास लगाए कि शायद यह किसी फिल्म का डायलॉग है, लेकिन कुछ फैन्स को लगा कि यह उनका पर्सनल दर्द हो सकता है। एक यूजर ने लिखा: "उम्मीद है ये सिर्फ किसी फिल्म के लिए हो।" दूसरे ने कहा: "क्या हुआ भाई? सब ठीक है?" एक और ने पूछा: "इतना इमोशनल क्यों?"
अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट
अगर अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो फिलहाल 'राजा शिवाजी' ही ऑफिशियली अनाउंस की गई है। इसके अलावा खबरें हैं कि वो शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में भी नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, सुहाना खान और अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स भी नजर आएंगे। हालांकि, 'किंग' का अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।
कुछ साल पहले अभिषेक बच्चन के एक प्रोजेक्ट की चर्चा हुई थी जो तमिल फिल्म 'Oththa Seruppu Size 7' का हिंदी रीमेक थी। यह एक सोलो परफॉर्मेंस फिल्म है जिसमें सिर्फ एक ही एक्टर पूरी फिल्म में होता है। सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थीं, लेकिन फिर उस फिल्म पर कोई अपडेट नहीं आया।


Click it and Unblock the Notifications