ट्विटर पर अभिषेक ने पार किया 1 करोड़ का आंकड़ा

Abhishek Bachchan
भले ही अभिषेक बच्चन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई ज्यादा कमाल ना कर पाती हों लेकिन उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। तभी तो टि्वटर पर उनके चाहने वालों की संख्या एक करोड़ से ज्यादा पहुंच गयी है। जी हां, आपने सही सुना टि्वटर पर अभिषेक बच्चन अपने फैंस के चलते करोड़पति बन गये हैं।

जिससे गदगद अभिषेक ने टि्वटर पर अपने चाहने वालों के लिए लिखा है आप सभी का बहुत बहुत शुक्रिया, आपने मुझे अपने प्यार के काबिल समझा इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

आपको बता दें कि मौजूदा स्थिति में अभिषेक बच्चन के ट्विटर पर 1,000,029 प्रशंसक है जबकि 14,383 फैंस ने उनके अकाउंट पर अपनी टिप्पणी दी है। लेकिन इसके बाद भी अभिषेक अपने पापा अमिताभ बच्चन का रिकार्ड नहीं तोड़ पाये हैं।

टि्वटर पर अमिताभ ही नंबर वन पोजिशन पर हैं उनके 1,896,417 प्रशंसक हैं। जबकि टि्वटर की महारानी कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा दूसरे नंबर हैं। उनके 1,874,802 प्रशंसक हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X