..................... Abhishek Bachchan considers Jaya Bachchan 'God', rumors of divorce from Aishwarya Rai had arisen! - Hindi Filmibeat

जया बच्चन को 'भगवान' मानते हैं अभिषेक बच्चन, उठी थीं ऐश्वर्या राय से तलाक की अफवाहें!

abhishek Bachchan jaya Bachchan Aishwarya rai Bachchan

Abhishek Bachchan on Parents- अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। जब से तलाक को लेकर कंट्रोवर्सी हुई है तब से उनकी हर तस्वीर और बयान आते ही वायरल हो जाता है।

इस वक्त भी कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। बच्चन परिवार के इस बुरे वक्त के बीच लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिषेक बच्चन अपने घर के किस सदस्य को भगवान मानते हैं? अगर नहीं पता है तो रुकिए हम बताते हैं। अभिषेक ने जब से ये बात कही है लोग हैरान हैं।

पीपींग मून की एक खबर की मानें तो अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा कुछ कह डाला है। अभिषेक ने कहा कि वो अपने माता-पिता यानि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को भगवान के समान मानते हैं।

अभिषेक बोले, ''मुझे ये नहीं मालूम है कि मैं धार्मिक हूं या नहीं। लेकिन उस भगवान के पास जाने से पहले, मैं अपने माता-पिता के पास जाता हूं। मेरे लिए वो भगवान की तरह हैं।''

इस दौरान अभिषेक काफी कुछ कहा है लेकिन ये लाइन खबरों का हिस्सा है। बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े होते रहे हैं। लोगों का मानना रहा है कि परिवार की वजह से दोनों में क्लेश है।

वर्कफ्रंट

अभिषेक बच्चन फिलहाल अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं जबकि ऐश्वर्या राय लंबे समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी है। बता दें कि जूनियर बच्चन को एक हिट की तलाश है जो कि पूरी नहीं हो पा रही है। देखने वाली बात होगी कि उनकी ये इच्छा कब पूरी होगी। अभिषेक बच्चन के फैंस हर बार बस निराशा ही हाथ लेकर थिएटर से बाहर जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X