ऐश्वर्या राय बच्चन-आराध्या का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, अस्पताल से छुट्टी- अभिषेक बच्चन ने किया कंफर्म
एक्टर अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन अब एकदम स्वस्थ हैं। दोनों का कोविड19 टेस्ट नेगेटिव आया है। इसके साथ ही अभिषेक बच्चन ने जानकारी दी है कि ऐश्वर्या राय और आराध्या को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल वह घर पर ही आराम करेंगे। बता दें कुछ दिन पहले बच्चन परिवार में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या को कोरोना हो गया था। ये चारों ही अस्पताल में भर्ती थे।
अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा, सभी लोगों का धन्यवाद जो लगातार ईश्वर से हमारे स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। आपके आर्शीवाद की वजह से ऐश्वर्या और आराध्या का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। दोनों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब वह घर पर हैं। मैं और पिता अमिताभ बच्चन फिलहाल हॉस्पिटल में ही हैं। हम मेडिकल स्टाफ की निगरानी में हैं फिलहाल।



Click it and Unblock the Notifications











