अभिषेक बच्चन के करियर के 20 साल - पहली शूटिंग देखने पहुंचे 2000 लोग, लगातार दी 17 फ्लॉप फिल्में
अभिषेक बच्चन ने रिफ्यूजी के साथ 2000 में अपना फिल्म डेब्यू किया। जेपी दत्ता की इस फिल्म के साथ अभिषेक बच्चन पर बहुत प्रेशर था। फिल्म की शूटिंग के दौरान 2000 - 3000 लोग उन्हें शूटिंग करते देखने आए थे।
सबको देखना था कि अमिताभ बच्चन का लड़का जब कैमरे के सामने आते है तो क्या कमाल करता है। लेकिन इतने प्रेशर को अभिषेक बच्चन संभाल नहीं पाए।

रिफ्यूजी ना ही बॉक्स ऑफिस पर चली थी और ना ही दर्शकों के दिल में रह पाई थी। इसके बाद अभिषेक बच्चन के कदम ऐसे लड़खड़ाए कि उन्होंने लगातार 15 फ्लॉप फिल्में थीं। उनकी 16वीं फिल्म उनकी पहली हिट फिल्म थी।
ये फिल्म थी धूम। लेकिन ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। अभिषेक बच्चन की पहली सोलो हिट बनी बंटी और बबली जो कि 2004 में रिलीज़ हुई और उनकी 18वीं फिल्म थी। डालिए उनके करियर पर एक नज़र -


Click it and Unblock the Notifications
