साल 2000 में रिफ्यूजी फिल्म से अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिषेक बच्चन को आज पूरे 15 साल हो चुके हैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में। अभिषेक बच्चन के साथ ही करीना कपूर खान ने भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
रिफ्यूजी हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन अभिषेक बच्चन जरुर फैंस को पसंद आए। 15 साल पूरे करने पर अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर अपने फैंस को ढेर सारा धन्यवाद दिया और साथ ही करीना कपूर खान को भी धन्यवाद कहा क्योंकि उनके साथ ही अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत की थी।
अभिषेक बच्चन के 15 साल पूरे करने पर बॉलिवुड की तरफ से अभिषेक बच्चन को काफी बधाईयां दी गयीं।
सोफी चौधरी
बधाई हो। उम्मीद है कि आने वाले सालो में भी आप यूं हीं अभिनय की दुनिया में जगमगाते रहें।
दिव्या दत्ता
बहुत बहुत बधाई हो। इसी तरह से हमें एंटरटेन करते रहें आप।
करन जौहर
ढेर सारा प्यार।
नेहा धूपिया
बहुत बहुत बधाई हो, इसी तरह से हमें एंटरेटन करते रहें।
राज कुंद्रा
15 साल.. ओहो मुझे अभी भी याद है मैंने आपकी पहली फिल्म देखी थी, और ये सो रहा था कि इसे तो फुटबॉल खेलना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications