ohhh.. अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच टक्कर, अाराध्या किसके साथ!
बॉलीवुड की सबसे सफल और खूबसूरत जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की साल 2016 में कड़ी टक्कर होने वाली है। जी नहीं, हम कोई भविष्य नहीं बता रहे। बल्कि बड़े पर्दे पर इस कपल की फिल्मों की डेट्स ही कुछ इस तरह है कि दोनों अगले साल आमने- सामने नजर आएंगे। ऐश जहां अपनी दो फिल्मों के साथ कमबैक करने वाली हैं, वहीं अभिषेक की फिल्म भी उसी वक्त रिलीज होने वाली है।

ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म जज्बा से इंडस्ट्री में कमबैक करने वाली हैं। वहीं, इसके बाद ऐश्वर्या राय ने करण जौहर की फिल्म भी साइन कर ली है। ऐश्वर्या करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुशिकल' में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ काम करेंगी। यह फिल्म अगले साल 3 जून को रिलीज होगी।
गौरतलब है कि, इसी समय अभिषेक भी बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, साजिद-फरहाद के निर्देशन मे बनने वाली फिल्म हाउसफुल 3 भी इसी दिन रिलीज होगी। हाउसफुल की इस तीसरी कड़ी में अभिषेक बच्चन भी अहम बूमिका में है। उनके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख भी है।
लिहाजा, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर किसकी फिल्म बाजी मार ले जाती है। अभिषेक और ऐश्वर्य में से किसे दर्शक पहनाते हैं सरताज और रहता है पीछे।
वहीं, इन सबके साथ आपको बता दें, बच्चन मम्मी-पापा ने अपनी बेटी आराध्या का भी ख्याल रखा है। आराध्या ऐश के साथ फिल्मों के सेट पर रहेंगी। जज्बा के निर्देशक संजय गुप्ता ने आराध्या के लिए एक अलग वैनिटी वैन का भी इंतजाम कर दिया है कि उसे कोई परेशानी न हो।


Click it and Unblock the Notifications