अभिषेक बच्चन ने बदला अपना नाम, जानिए कारण और नया नाम
जहां एक तरफ अभिषेक बच्चन और उनके कोरोना पॉज़िटिव होने की खबर ने सबको व्यस्त रखा है वहीं दूसरी तरफ उनकी अमेज़ॉन प्राइम सीरीज़ ब्रीथ भी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। लेकिन जो एक चीज़ ज़्यादा ध्यान खींच रही है, वो है अभिषेक बच्चन का नया नाम। जी हां, अभिषेक बच्चन अब हो चुके हैं अभिषेक ए. बच्चन।
सीरीज़ में अभिषेक बच्चन अपने इसी नए नाम के साथ दिखाई दे रहे हैं और माना जा रहा है कि अभिषेक अमिताभ बच्चन अब आने वाली फिल्मों में भी अभिषेक का स्क्रीन नेम होगा।

अभिषेक ने अपना नाम बदला है एक ज्योतिष की सलाह पर। लेकिन इसका कारण निजी है या फिर उनका करियर ये किसी को नहीं पता है। पर लोगों ने कयास लगा लिया है कि अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन का नाम अपने करियर को सफल बनाने के लिए किया है।
अभिषेक बच्चन के पास फिलहाल कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और देखना है कि उनका ये नाम बदलने का टोटका उनके करियर में कितना काम आ पाता है।


Click it and Unblock the Notifications