हैप्पी न्यू ईयर के सेट पर अभिषेक का जन्मदिन!
एक तरफ जहां जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन अपने जनमदिन पर भी हैप्पी न्यू ईयर के सेट पर मौजूद हैं वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान कुछ दिन पहले ही घायल होने के बावजूद अब शूटिगं करने पहुंच गये हैं। शाहरुख खान नहीं चाहते कि उनकी हैप्पी न्यू ईयर फिल्म की शूटिंग उनकी वजह से लेट हो क्योंकि उन्हें ये फिल्म इस साल दीवाली पर ही रिलीज करनी है। अभिषेक बच्चन ने पिछले साल भी अपने जन्मदिन के दिन धूम 3 फिल्म की शूटिंग की थी और फिल्म ने पिछले साल कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये साथ ही साल 2013 की सबसे बड़ी हिट फिल्म भी बन गयी। इससे पहले भी अभिषेक ने बोल बच्चन फिल्म की शूटिंग भी अपने जन्मदिन पर की थी और बोल बच्चन भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
अभिषेक बच्चन के करियर में वैसे भी आजकल काफी उतार चढ़ाव चल रहे हैं। धूम 3 फिल्म की सफलता का पूरा श्रेय आमिर खान को गया जबकि अभिषेक ने अपने हर एक इंटरव्यू में सिर्फ यही कहा कि धूम मतलब जय और अली है। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो आमिर खान को ही फिल्म की सफलता का पूरा श्रेय दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications












