अभिषेक ने मनाया अमिताभ का दूसरा जन्मदिन, मौत के मुंह से निकले बाहर, शेयर की तस्वीर
अमिताभ बच्चन सालों पहले कुली की शूटिंग के दौरान एक एक्सीडेंट में घायल हो गए थे और मौत के मुंह से निकल कर वापस आए थे। इस दौरान पूरे देश ने उनके लिए प्रार्थना की थी। और आज अभिषेक उनके इस दूसरे जन्म का जश्न मना रहे हैं। अभिषेक ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वो और श्वेता अमिताभ बच्चन से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे।
अमिताभ के सिरियस हालत के दौरान जया बच्चन को सबसे ज्यादा परेशानी हुई थी। उस समय श्वेता और अभिषेक भी छोटे थे। जया ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से सिद्धी विनायक मंदिर जाती रोज खाली पैर जाती थीं।
गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग तो काफी समय के रूक गई थी लेकिन 14 नवंबर को जब फिल्म रिलीज हुई तो उस सीन को रोककर लिखा गया इसी समय अमिताभ को चोट लगी थी और वो घायल हो गए थे।
अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था की उन्होंने पहली बार अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के आंखो में आंसू देखे थे। यही कारण है कि अमिताभ का दूसरा जन्मदिन फैन्स 2 अगस्त को मनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











