करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी अभिषेक बच्चन क्यों नहीं खरीद सकते IPL टीम, बताई वजह
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपने काम के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में बने रहते हैं। बॉलीवुड के साथ ही अभिषेक बच्चन को स्पोर्ट्स से भी बेहद प्यार है। वह कई स्पोर्ट्स में निवेश भी कर चुके हैं। खास करके कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के वह ओनर हैं। इसके अलावा उन्होंने फुटबॉल लीग्स टीम भी खरीदी हुई है, लेकिन करोड़ों के मालिक और स्पोर्ट्स में खास दिलचस्पी रखने के बाद भी अभिषेक बच्चन ने आज तक कोई भी IPL टीम नहीं खरीदी। जबकि शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, जूही चावला ने आईपीएम टीमों पर निवेश किया है।

IPL मेरे बजट के बाहर है...
वहीं हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि IPL बहुत ही इंटरेस्टिंग गेम है। ऐसा कोई नहीं है जिसे आईपीएल ना पसंद हो। मुझे लगता है कि यह सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खेल है। मैं इससे जुड़ना पसंद करूंगा, लेकिन जब से यह शुरु हुआ है तब से ही यह बहुत महंगा है। जब इसकी शुरुआत हुई थी तब मैं एक्टर बना ही था ठीक ठाक मेरी फिल्में काम करती थीं। मैंने पैसा भी कमाया था, लेकिन इतना पैसा भी नहीं था कि IPL टीम खरीद पाता। IPL की टीम खरीद पाना मेरे बजट के बाहर था।
मैं अपनी टीम के साथ लगा रहता हूं...
अभिषेक ने आगे कहा कि मैं उनमें से नहीं हूं जो स्टैंड में बैठकर बस हाथ हिला दूं। लोग मुझे ऐसे ट्रीट करें जैसे कोई स्टार आया है। आपने मुझे कई अन्य मुकाबलों में देखा होगा। मैं अपनी टीम के साथ रहता हूं। अपने खिलाड़ियों के साथ बैठता हूं। अगर मैं उन्हें ट्रेन कर सकता हूं तो करता भी हूं। मैं बहुत बारीकी से मैनेज करता हूं। यह सब करना मुझे पसंद भी है।


Click it and Unblock the Notifications











