अभिषेक बोले- बच्चों जैसी हरकतें करते हैं आमिर
मुंबई। आमिर खान आज कल बच्चों जैसी हरकतें करने लगे हैं। बच्चों की तरह अजीब-अजीब सी बातें करना और अपने साथियों को तंग करना उनकी आदत में शुमार होता जा रहा है। यह हम नहीं बल्कि धूम-3 की शूटिंग के दौरान उनके साथ समय बिता रहे अभिषेक बच्चन का कहना है।
धूम-3 की शूटिंग के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए अभिषेक ने कहा, "आमिर के साथ काम करने में सिर्फ मजा नहीं आता बल्कि हम खूब मस्ती भी करते हैं। आमिर के अंदर आज भी एक बच्चा छिपा बैठा है। वे वास्तविक जिंदगी में बहुत शरारती हैं और रह-रह कर अपने आस-पास के वातावरण को हंसी-मजाक का बनाये रखने के प्रयास करते हैं। खास बात यह है कि इन सबके बावजूद उनके काम में परफेक्शन रहता है और वो उससे कभी समझौता नहीं करते। फिर चाहे रात-रात भर काम क्यों न करना पड़े।"
अभिषेक ने आगे कहा, वो बीच-बीच में हांसाते हैं और अन्य कलाकारों की नकल भी उतारते हैं। यही नहीं गेम्स खेलने में भी आमिर काफी उस्ताद हैं। अभिषेक ने कहा, "बतौर कलाकार उन्हें आमिर से बहुत कुछ सीखने का मौका मिल रहा है। सच पूछिए तो अब मुझे पता चला कि मेरे पापा (अमिताभ बच्चन) आमिर के इतने बड़े फैन क्यों हैं।"


Click it and Unblock the Notifications












