अभिषेक बच्चन ने पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या को बुरी तरह खींचा, लोग बोले- अरे ऐसे क्यों खीच रहे हो भाई..

abhishek pulled aishwarya

Abhishek Bachchan Brutally Trolled: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की टीम कबड्डी टीम जयपुर विंक पैंथर (Jaipur pink Panther) ने प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 का खिताब अपने नाम किया है। जिसके बाद अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन की खुशी सातवे आसमान पर है। ऐसे में मैच के बाद जिस अंदाज में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपनी टीम के साथ सेलिब्रेशन किया उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई हैं। हालांकि इस दौरान अभिषेक बच्चन को अपनी एक्साइटमेंट के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होने पड़ा रहा है।

खूब वायरल हो रही हैं तस्वीरें और वीडियो
टीम की जीत की खुशी में एक्टर खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने भरे स्टेडियम में पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन को खींच कर गले लगा लिया। इसके साथ ही दोनों के साथ जूनियर बच्चन ने खूब डांस भी किया। सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस खास मौके की शानदार तस्वीरों में अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या अपनी टीम के विनर बनने से काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

ट्रोल हो रहे हैं अभिषेक बच्चन
हालांकि जिस तरह से अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या और आराध्या को खींचा वो जरा फैंस को पसंद नहीं आ रहा है और इसी के कारण उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। फैंस का कहना है कि अभिषेक बच्चन को ऐश्वर्या और आराध्या को इतनी जोर से खींचना नहीं चाहिए था। हालांकि उनके तमाम फैंस का कहना है कि ये उनका खुशी जताने का तरीका है और इसमें कुछ भी गलत नहीं हैं।

अभिषेक बच्चन ने जाहिर की खुशी
ऐश्वर्या के अलावा अभिषेक ने भी अपनी टीम के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की और अपनी खुशी जाहिर की उन्होंने लिखा- टीम पर गर्व है.. इस कप के लिए उन्होंने चुपचाप काम किया। आलोचना के बावजूद उन्होंने मेहनत किया और भरोसा बनाए रखा। सबने लिखा वो खत्म हो गए, लेकिन उन्होंने खुद पर भरोसा था। यही तरीका था.. इस कप को फिर से जीतने में हमें 9 साल लग गए।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने साझा की तस्वीर
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरे शेयर की हैं। पहली तस्वीर में आराध्या ट्रॉफी लिए हुए हैं। दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या ट्रॉफी के साथ हैं। आखिर में आराध्या और ऐश्वर्या सेल्फी ले रहे हैं। कैप्शन में लिखा- जयपुर पिंक पैंथर्स प्रो कबड्डी सीजन 9 का चैम्पियन है। कमाल का सीजन रहा। हमें अपनी टीम पर गर्व है जिसमें टैलेंटेड और मेहनती खिलाड़ी हैं। हमेशा भगवान का आशीर्वाद रहे। प्यार, लाइट और ज्यादा ताकत मिले। चमकते रहो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X