देर रात बैकलैस ड्रेस में नोरा फतेही को देखते ही अभिषेक बच्चन करने लगे... पत्नी ऐश्वर्या ने देखा वीडियो तो क्या

Abhishek Bachchan Nora Fatehi Dance: अभिषेक बच्चन , ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन का फेमस गाना 'कजरा रे' आज भी लोगों की जबान पर चढ़ा रहता है। अक्सर इवेंट में ये तीनों सुपरस्टार्स इस गाने पर थिरकते दिखाई देते हैं कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला है।
अभिषेक बच्चन नोरा फतेही का डांस
इसी बीच एक बार फिर अभिषेक अपने इस गाने पर डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे अभिषेक के साथ एक्ट्रेस नोरा फतेही भी इस गाने पर डांस करती नजर आ रही है।
नोरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा और अभिषेक के साथ कई लोग भी इस गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने लिखा, खत्म हुआ।इस वीडियो में दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे है। नोरा ने ब्लैक बैकलेस ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन भी ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
डांस प्रोजेक्ट में दिखेंगे साथ
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही रेमो डिसूजा के एक डांस प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले है। कहा जा रहा है कि उसी की शूटिंग खत्म होने की पार्टी रखी गई थी। हाल ही में रेमो डिसूजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रेमो ने बताया की प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया गया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रैपअप, मेरी टीम को धन्यवाद'।
नोरा-जॉन की फिल्म
अभिषेक बच्चन द बिग बुल के अगले सीजन की तैयारी में लगे हैं। तो वहीं, नोरा फतेही जल्द ही साजिद खान की फिल्म 100% में जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख और शहनाज गिल भी नजर आएंगे। इसके अलावा नोरा फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में भी नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications