BUSY: ऐश्वर्या, बिग बी के बाद अब अभिषेक होंगे 'हेरा फेरी' में बिजी!
[बॉलीवुड न्यूज] फिल्म 'हेरा फेरी' सीरीज की तीसरी फिल्म यानि की 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शुरू कर दी गई है। नई बात यह है कि इस बार फिल्म की कास्ट में काफी बदलाव किया गया है। जहां कई कलाकारों की एंट्री हुई है। वहीं, पिछले दो सीरिज का हिस्सा रहे अक्षय कुमार इस बार गायब दिखेंगे।
'हेरा- फेरी-3' में एक बार फिर से अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की मजेदार जोड़ी साथ दिखेगी। वहीं, फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। अभिषेक ने आज से हेरा फेरी 3 की शूटिंग दुबई में शुरू कर दी है। यह जानकारी अभिषेक ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए दी है।
कहानी की Band: तो ऐश से शाहरूख कहते....'कहो न प्यार है'
गौरतलब है कि, इन दिनों ऐश्वर्या राय भी अपनी कमबैक फिल्म 'जज्बा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन भी फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'वजीर' की शूटिंग कर रहे हैं। और अब जूनियर बच्चन भी अपने काम में निकल पड़े हैं। अभिषेक हेरा फेरी को लेकर काफी उत्साहित हैं।
बता दें, हेरा फेरी की दो सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रहे हैं। लिहाजा, दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। हालांकि इस बार के सीक्वल में खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार नहीं होंगे, उनकी जगह दिखेंगे जॉन अब्राहम। इनके अलावा परेश रावल और सुनील शेट्टी भी फिल्म में नजर आएंगे। नीरज वोहरा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 18 दिसम्बर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications



