ट्रोलर ने कहा-एबी के बेबी हो नेपोकिड, अभिषेक बच्चन का मुंहतोड़ जवाब- 44 का हूं तो किड कैसे ?
अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने खिलाफ होने वाले कई ट्वीट का जवाब भी देते रहते हैं। ऐसा इस बार भी हुआ है। मामला ये है कि सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सोशल मीडिया पर कई स्टार्स को ट्रोल होना पड़ रहा है। इसी से जुड़ा हुआ एक ट्वीट अभिषेक बच्चन के लिए भी आया।
एक यूजर ने ट्वीट किया कि कोई तुम्हारी फिल्म नहीं देखेगा नेपोकिड। अपने खिलाफ ये पढ़ने के बाद अभिषेक बच्चन ने इसका करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है कि ओके ब्रो नेपोकिड? मैं 44 का हूं तो किड कैसे हुआ? लिखने से पहले सोचा करो प्लीज। मामला यहीं पर नहीं थमा।

एक और यूजर ने लिखा कि आप एबी के बेबी हो नेपोअंकल। इस पर भी अभिषेक बच्चन ने जवाब दिया है। अभिषेक ने ट्वीट किया कि ऐसा है तो अपने बड़ों से सम्मान के साथ बात किया करो। अब अंकल बना लिया है तो लिहाज भी करो। वैसे याद दिला दूं आप भी किसी के बेबी हो। बता दें कि ये सारा मामाला उठा है एडिटर्स गिर्ल ऑफ इंडिया के स्टेटमेंट से। जो कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॅालीवुड और इंडस्ट्री की छवि धूमिल किए जाने पर है।
अभिषेक बच्चन ने इसी बयान को सपोर्ट किया है। इसी के बाद से अभिषेक बच्चन को ट्रोल किया गया है। वैसे ये पहली बार नहीं है अभिषेक बच्चन कोरोना काल के दौरान भी खुद के खिलाफ किए गए ट्रोल पर करारा जवाब देते हुए नजर आए हैं।फिलहाल अभिषेक बच्चन कोरोना से ठीक होकर घर आ गए हैं। जल्द वह अपना काम भी शुरू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications