पिता-बेटी के सीन के दौरान इमोशनल हो गए Abhishek Bachchan, निर्देशक ने कारण बताते हुए खोला राज!

Abhishek Bachchan Emotional Scene- अभिषेक बच्चन इस वक्त अपनी एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं जिसका नाम 'आई वांट टू टॉक' है। इस फिल्म को शूजित सरकार ने निर्देशित किया और बच्चन के अभिनय की तारीफ हो रही है।
हालांकि फिल्म ने कुछ खास कलेक्शन नहीं किया है और लगातार थिएटर्स में संघर्ष कर रही है। इस फिल्म से जुड़े एक सीन को लेकर शूजित सरकार ने खुलासा किया है। उनका कहना है फिल्म में एक पिता-बेटी का सीन था जिसको करते हुए अभिषेक बच्चन इमोशनल हो गए थे।
शूजित ने ये भी कहा कि अभिषेक की एक बेटी भी है इस वजह से शायद ये हुआ होगा। शूजित ने कहा, ''वो इमोशनल हो गए थे क्योंकि वह एक पिता है। कई ऐसे सीन थे जो कि काफी इमोशनल करने वाले थे।
इसका कारण ये है कि मेरी भी एक बेटी है और इसकी भी है। वो अक्सर रिफ्लेक्ट करता है। मुझे पता है कि वो इस बारे में मुझे कभी नहीं बताएगा लेकिन मैं ये जानता हूं।'' शूजित सरकार का ये बयान खबरों का हिस्सा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
परिवार में चल रही है समस्या
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर काफी समय से खबरें हैं कि दोनों के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। यही कारण है कि आराध्या ऐश्वर्या राय के साथ ही नजर आती हैं। काफी समय से ऐसी कोई तस्वीरें सामने नहीं आईं हैं जिनमें अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन एक साथ नजर आए हों। बता दें कि हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें ऐश्वर्या राय ने अपने नाम के आगे से बच्चन सरनेम हटा दिया था। अब वो सिर्फ ऐश्वर्या राय लिख रही हैं। देखने वाली बात होगी कि दोनों कब इसका ऐलान करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











