दुबई से न्यू ईयर मनाकर वापस लौटे अभि-ऐश और आराध्या
जूनियर बच्चन यानी कि अभिषेक अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'धूम 3' की कामयाबी से काफी खुश हैं। इसलिए वह अपना न्यू ईयर मनाने अपनी पत्नी ऐश्वर्या और लविंग डॉटर आराध्या बच्चन के साथ दुबई गये थे। जहां से वह शानदार ढंग से अपना नया साल मनाकर लौटे हैं। दुबई से वापस लौटते समय मुंबई एयरपोर्ट पर अभिषेक अपने पूरे परिवार संग कैमरों में कैद हो गये हैं।
इस बात का खुलासा अभिषेक बच्चन ने खुद ट्विटर पर किया है। अभिषेक ने सोमवार को ट्वीट किया, "घर और काम पर लौट आया हूं। इस यादगार नववर्ष के लिए सिर्फ और सिर्फ दुबई को शुक्रिया।"
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या और बेबी आराध्या को देखने के लिए मुबंई एयरपोर्ट पर जैसे होड़ मच गयी। पिंक कलर की ड्रेस में आराध्या भी बहुत प्यारी लग रही थी लोग जितना अभि-ऐश को देखने के लिए बेकरार थे उससे कहीं ज्यादा बेटी आराध्या को देखने के लिए उत्सुक थे।
गौरतलब है कि अभिषेक और ऐश्वर्य वर्ष 2007 में परिणय सूत्र में बंधे थे। ऐश्वर्य ने नवंबर, 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया। अभिषेक की आने वाली फिल्म फराह खान निर्देशित 'हैपी न्यू ईयर' है जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण भी हैं।
वैसे आपको बता दें कि जिस फ्लाइट से अभि-ऐश और आराध्या मुंबई आये थे उसी फ्लाइट से कई और मशहूर फिल्मी हस्तियां भी लौटी थी जिसे कि कमरे में कैद किया गया। आईये आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें
देखें अभि-ऐश और आराध्या की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications