किंग खान से टकराना नहीं चाहता : अभिषेक

जी हां, अब अभिषेक चाहते हैं कि सफलता की यह मुस्कान उनके चेहरे पर यूं ही कायम रहे और यही वजह है कि वह अपनी फिल्मों के प्रदर्शन पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। अब देखिये न। बताया जा रहा है कि फिल्म डॉन 2 तथा अभिषेक की फिल्म प्लेयर्स दिसंबर में एक ही दिन प्रदर्शित होनेवाली है। मगर अभिषेक ने अपने फिल्म के निर्माताओं से अपील की है कि वे प्लेयर्स की तारीख आगे बढ़ा दें। ताकि टकराव से बचा जा सके।।
सूत्रों का कहना है कि अभिषेक किंग खान से टकराना नहीं चाहते हैं और यही वजह है कि उन्होंने निर्माताओं से तारीख में बदलाव करने को कहा है। आपको बता दें कि प्लेयर्स में अभिषेक के अलावा नील नीतिन,आफताब, सोनम कपूर, बिपाशा बसु और सिकंदर खेर जैसे कलाकार नजर आनेवाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











