चार महिने की आराध्या के लिए पापा अभिषेक खरीद रहे हैं ऑडी कार
एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी 'आराध्या' ने जबसे जन्म लिया तब से अब तक वह पूरे मीडिया जगत में छाईं हुईं हैं। चाहे फिर वो तस्वीर हो या फिर नाम। बच्चन खानदान का नाम जुड़ा होने के कारण वो पहले ही बेटी बी एक सेलीब्रिटी बन चुकी हैं।
बच्चन परिवार के फैन्स हर पल अब यही जानना चाहते हैं कि बच्चन परिवार अपने घर आई शहजादी के लिए क्या कर रहा है। अब आपको बता दें कि खबर आई है कि पापा अभिषेक बच्चन ने अपनी डार्लिंग डॉल के लिए ऑडी ए 8 कार बुक कराया है। वो भी इसलिए क्योंकि उसका नाम भी ए लेटर से शुरू होता है। आपको बता दें कि इस कार की कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है।
एक छोटी बच्ची, जिसने अभी जन्म ही लिया है उसके लिए अभिषेक ऑडी खरीदने जा रहे हैं। सचमुच वह किसी प्रिंसेस से कम नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications