फिल्ममेकर नीरज वोरा के अंतिम संस्कार में पहुंचे अभिषेक बच्चन
Recommended Video

Neeraj Vora Last Rites; Abhishek Bachchan, Rohit Shetty, Paresh Rawal attend | FilmiBeat
एक्टर और फिल्ममेकर नीरज वोरा का गुरुवार तड़के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया।आपको बता दें कि साल 2016 अक्टूबर में उन्हें हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया था। वहां वो कोमा में चले गए थे। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिछले 10 महीने से वो कोमा में थे। उनकी उम्र 54 साल थी।
नीरज वोरा के अंतिम संस्कार में अभिषेक बच्चन भी शामिल हुए। अभिषेक बच्चन नीरज वोरा की अगली फिल्म हेराफेरी 3 का हिस्सा बनने वाले थे। लेकिन पिछले साल नीरज वोरा के बीमार पड़ने के बाद प्रोजेक्ट फिलहाल ठंढे बस्ते में चला गया है।



Click it and Unblock the Notifications











