..................... Abhishek Bachchan and Tapsee Pannu in Sanjay Leela Bhansali's Sahir Ludhiyanvi Biopic - Hindi Filmibeat

Breaking Buzz: संजय लीला भंसाली की साहिर लुधियानवी बायोपिक कास्ट - अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू

Recommended Video

Priyanka Chopra replaced by Taapsee Pannu for this project,Here's why | FilmiBeat

संजय लीला भंसाली इस समय तेज़ी से एक के बाद एक प्रोजेक्ट फाईनल कर रहे हैं और उनका एक और प्रोजेक्ट लगभग फाईनल हो चुका है। संजय लीला भंसाली काफी समय से साहिर लुधियानवी बायोपिक पर काम कर रहे हैं और अब माना जा रहा है कि फिल्म में अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू को फाईनल कर लिया गया है।

हालांकि अभी तक फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन इसे भी जल्दी ही कर दिया जाएगा। भंसाली काफी समय से इस बायोपिक पर काम कर रहे हैं। फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगी और लुधियानवी - अमृता प्रीतम की शायराना केमिस्ट्रो को भंसाली के अंदाज़ में देखना अभी से लाजवाब लग रहा है।

गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली इस समय कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। ईद 2020 में वो सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ इंशाल्लाह नाम की एक लव स्टोरी ला रहे हैं। इसके अलावा उनके पास बैजू बावरा रीमेक के राइट्स हैं जिसके लिए शाहरूख - सलमान - आलिया भंसाली की ड्रीम कास्ट मानी जा रही है।

abhishek-bachchan-and-tapsee-pannu-in-sanjay-leela-bhansali-s-sahir-ludhiyanvi-biopic

गंगूबाई कोठेवाली पर भी एक फिल्म भंसाली बना रहे हैं जिसके लिए प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया गया है। इसके अलावा, भंसाली प्रोडक्शन्स के बैनर तले वो अगली फिल्म मलाल में जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान जाफरी और अपनी बहन बेला सहगल की बेटी शरमीन सहगल को लॉन्च करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X