फुटबॉल खेलते हुए थक गए रणबीर कपूर तो अभिषेक ने उठाया पीठ पर- मजेदार तस्वीर वायरल
अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर इस समय फुटबॉल मैच खेल रहे हैं और इस स्टार्स फुटबॉल मैच में कई चीजें ऐसी भी देखने को मिलती हैं जो आपको काफी खुश कर देती हैं। हाल ही में अभिषेक और रणबीर की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनो का प्यार साफ तौर पर नजर आ रहा है। इसमें रणबीर कपूर को अभिषेक बच्चन ने अपनी पीठ पर उठा रखा है। तस्वीर में दोनो का दोस्ताना साफ नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि फुटबॉल खेलते हुए रणबीर थोड़ा थक गए थे तो अभिषेक बच्चन ने उनको अपनी पीठ पर उठा लिया। रणबीर कपूर ने इस दौरान ऑरेंज कलर की टीशर्ट पहनी थी।

एक तस्वीर में वो फुटबॉल लेकर टीम के दूसरे साथियों के साथ बात करते दिख रहे हैं। स्टार्स ने एक टीम भी बनाई है जिसना नाम.. ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब। जहां अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, ईशान खट्टर और जिम सरभ समेत दूसरे सेलिब्रिटीज को स्पॉट किया जाता रहा है।
र्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर, आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे। पहले यह फिल्म इसी साल रिलीज होनी थी लेकिन वीएफएक्स का काम पूरा नहीं होने की वजह से अब यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications