..................... Abhishek Bachchan and Meezaan Jaffrey come together for a good project! अभिषेक बच्चन और मीजान जाफरी ने मिलाया हाथ? - Hindi Filmibeat

अभिषेक बच्चन और मीजान जाफरी ने मिलाया हाथ? इस तमिल फिल्म की रीमेक में आएंगे नजर!

अभिनेता अभिषेक बच्चन कुछ समय से लगातार अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अभिषेक बच्चन के हाथ में चोट लगी थी और उनका इलाज हुआ था। अब पता चल रहा है कि अभिषेक बच्चन इस समय एक तमिल फिल्म की रीमेक में कर रहे हैँ। इसके अलावा उनका नाम एक और तमिल फिल्म की रीमेक से जुड़ रहा है जिसमें उनके साथ अभिनेता मीजान जाफरी नजर आने वाले हैं।

खबरों की मानें तो दोनों इस फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं और इसके लिए बातें पूरी हो चुकी हैं। खबर है कि इस तमिल फिल्म का नाम ओ माई कडुवुले है जिसको हिंदी में रीमेक किया जा रहा है। फैंस को उस दिन का इंतजार है जब इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान होगा।

abhishek bachchan, meezaan jaffrey, अभिषेक बच्चन, मीजान जाफरी

अभिषेक बच्चन की बात करें तो काफी समय से वो एक बड़ी हिट की तलाश में हैँ। हालांकि उन्होने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। अभिषेक बच्चन काफी बड़े सितारे हैं और यशराज फिल्म्स की धूम सीरीज की सारी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

हाल ही में वो द बिग बुल में नजर आए थे जहां उनके अभिनय को काफी ज्यादा सराहा गया था। ये फिल्म एक रियल लाइफ किरदार पर आधारित थी और शेयर मार्केट पर बेस्ड फिल्म थी।

बात करें मीजान जाफरी की तो हाल ही में वो हंगामा 2 में नजर आए थे लेकिन फिल्म नहीं चली थी। इस फिल्म में मीजान जाफरी का रोल काफी शानदार होने वाला है और पहली बार वो अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X