..................... Abhishek Bachchan and John excited about Dostana 2 - Hindi Filmibeat

दोस्ताना 2 को करन जौहर करेंगे अनाउंस- जॉन अब्राहम

अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग जल्द ही शुरु होने वाली है इस बारे में बताया जॉन अब्राहम ने अपने इंटरव्यू के दौरान। इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने भी हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोस्ताना 2 की शूटिंग फिल्हाल तो हमने शुरु नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि इस फिल्म की शूटिंग नवंबर माह में शुरु हो जाएगी। दोस्ताना 2 को लेकर अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम दोनों काफी उत्साहित हैं। अभिषेक बच्चन ने तो अपने इंटरव्यू में ये भी कहा कि हमने इस फिल्म के लिए बहुत इँतजार किया है। बस अब ये फिल्म जल्दी से शुरु हो जाए।

जब 2008 में दोस्ताना फिल्म रिलीज हुई थी तब अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम को लेकर की सारे लोगों ने मजाक उड़ाया था लेकिन कुछ लोगों को फिल्म इतनी पसंद आई कि उन्होंने कहा कि दोस्ताना का सीक्वल भी बनना चाहिए। अभिषेक बच्चन की फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर भी लोग काफी उत्साहित हैं। खास तौर पर इस बात कैटरीना कैफ के फिल्म होने की बात को जानने के बाद लोगों में उत्सुकता और भी बढ़ गयी है। कैटरीना और अभिषेक बच्चन तो धूम 3 में एक साथ काम कर रहे हैं लेकिन जॉन अब्राहम और कैटरीना की हॉट जोड़ी को देखने को लोग बेताब हैं।

जॉन अब्राहम ने दोस्ताना 2 के बारे में ज्यादा कुछ बताने से तो इंकार कर दिया क्योंकि वो चाहते हैं कि करन जौहर ही सबसे पहले इस बारे में बात करें और मीडिया के सामने फिल्म को अनाउंस करें। लेकिन उन्होंने इतना जरुर कहा कि वो दोस्ताना फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X